logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

GODDA : ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, 20 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

गोड्डा में ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, 20 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

गोड्डा (झारखंड)। गोड्डा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोतिया ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर तीन लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 पुड़िया में कुल 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक को 1 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि खटनई एवं प्रतापपुर हटिया से आमड़ाकामत जाने वाली सड़क पर बरगद के पेड़ के नीचे कुछ लोग ब्राउन शुगर का सेवन और खरीद-बिक्री करने के लिए जुटे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी टीम ने खटनई शिव मंदिर एवं प्रतापपुर हटिया के समीप कार्रवाई की। इस दौरान प्रतापपुर हटिया के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सत्यजीत पासवान (19 वर्ष), गौरव कुमार (22 वर्ष) और बालमुकुंद साह (40 वर्ष), सभी निवासी खटनई, थाना गोड्डा (मु.) मोतिया ओपी, शामिल हैं।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 20 पुड़िया में पैक 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर, एक पैकेट सिगरेट तथा एक माचिस बरामद की गई। मामले में गोड्डा (मु.) मोतिया ओपी कांड संख्या 78/26, दिनांक 1 जून 2026 दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक आकाश भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक, मोतिया ओपी प्रभारी मुकेश कुमार राउत, सह थाना प्रभारी महावीर पंडित, गोड्डा (मु.) थाना प्रभारी आनंद साह सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

पुलिस ने कहा है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

10
1085 views

Comment