बढ़ती मंहगाई को लेकर सपाईयों ने किया प्रदर्शन
मेरठ। लगातार बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि और पेट्रोल-डीजल, सीएनजी के अलावा रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को समाजवादी कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी ने कहा कि आज प्रदेश और देश की जनता लगातार बड़ती महंगाई से परेशान है। इस दौरान विपिन चौधरी आदि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।