महेन्द्र कुमार प्रजापति शिवसेना महानगर सचिव मनोनीत
मेरठ। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे महानगर प्रमुख मोहित त्यागी ने संगठन का विस्तार करते हुए ब्रह्मपुरी स्थित हरिनगर निवासी महेंद्र कुमार प्रजापति को संगठन में महानगर सचिव मनोनीत किया है।
इस अवसर पर छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय पर प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने महेंद्र कुमार प्रजापति को शिवसेना पहचान पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दी।