logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : जलस्रोतों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, अवैध निर्माण हटाने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश

जलस्रोतों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, अवैध निर्माण हटाने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहरी विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक में जिला प्रशासन और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहरों की नदियां, तालाब, डैम, नाले और अन्य जलस्रोत झारखंड की जीवनरेखा हैं तथा इन पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहरों से गुजरने वाली नदियों, नालियों, तालाबों, डैम एवं अन्य जलस्रोत क्षेत्रों पर हो रहे अवैध निर्माण कार्यों को तत्काल रोका जाए तथा पूर्व से बने अवैध मकानों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण कर बनाए गए घरों का गहन सर्वे कराया जाए और अवैध निर्माणों को चिन्हित कर संबंधित लोगों को लिखित नोटिस जारी किया जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अवैध संरचनाओं को ध्वस्त करने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर की जाए। उन्होंने कहा कि नदी किनारे और जलस्रोत क्षेत्रों में अतिक्रमण कर घर बनाना पर्यावरण एवं जल निकासी व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है और ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा कि झारखंड की प्रकृति, पर्यावरण और भविष्य की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए जलस्रोत क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न करें।

23
1743 views

Comment