JAMSHEDPUR : संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के निर्देश
संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के निर्देश
जमशेदपुर (झारखंड)। 31 मई को आयोजित होने वाली बी.एड./एम.एड./बी.पी.एड./एम.पी.एड. संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 को कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों के साथ समीक्षा एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी पदाधिकारियों को परीक्षा के दौरान सतर्कता, पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।