logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*केयर् मार्ट में शोर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का सामान स्वाहा*

*केयर् मार्ट में शोर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का सामान स्वाहा*
बीकानेर 27 मई 2026 स्टेट वूलन मिल स्थित केयर् मार्ट जहां पर सभी प्रकार की घरेलू सामान राशन स्टेशनरी घी तेल चावल आइसक्रीम कोल्ड ड्रिंक जैसी प्रत्येक आवश्यकता का सामान उपलब्ध रहता है वहां आज सुबह 5:00 बजे के आसपास आग लगने और धुआँ की जानकारी मार्ट के संचालक को मिली! आग की सूचना मिलने की पहली सूचना पर ही दमकल विभाग को सूचित किया गया और आग बुझाने के प्रयास प्रारंभ किए गए। दो से तीन दमकल के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया । संचालक द्वारा बीछवाल थाने पर सूचना की गई आग लगने का प्रथम दृश्य कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट ही रहा। केयर मार्ट 5 मंजिला था जहाँ 3 मंजिला मे रखा सभी समान जल कर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी की लोहे के लगे गाटर भी मुड गए। संचालक ने बताया सुबह का समय होने के कारण केयर मार्ट बंद था और सामान के अलावा किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। मगर नुकसान बहुत जयादा हो गया है।

6
168 views

Comment