RANCHI : स्वास्थ्य सेवा को मिली नई रफ्तार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
स्वास्थ्य सेवा को मिली नई रफ्तार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय परिसर में स्वर्गीय आत्माराम टेकरीवाल की पुण्य स्मृति में महनंद राम आत्माराम टेकरीवाल फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी सराहनीय है। नई एंबुलेंस के माध्यम से जरूरतमंदों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।