BOKARO : बकरीद को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने किया फ्लैग मार्च
बकरीद को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने किया फ्लैग मार्च
बोकारो (झारखंड)। बकरीद पर्व के मद्देनज़र बोकारो जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा एवं बोकारो पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री नाथू सिंह मीना ने जिला मुख्यालय के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बाइक पेट्रोलिंग के साथ फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान अधिकारियों ने रितुडीह से सिवनडीह कर्बला मैदान तक पैदल मार्च कर आमजनों से शांति, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। प्रशासन ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।