डीएम ने प्रगणकों को किया सम्मानित
मेरठ। लावड़ नगर पंचायत के 22 एन्यूमरेशन ब्लाकों का हाउस लिस्टिंग/मकान सूचीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सभी प्रगणकों को डीएम डा0वीके सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं प्लांट पॉट भेंट कर सम्मानित किया गया। जनगणना 2027 से प्राप्त आंकड़े भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीति निर्माण का आधार बनेंगे।
डीएम ने जनपदवासियों से अपील कि जब भी प्रगणक घरों पर जानकारी एकत्र करने आएं, तो उनका सहयोगपूर्वक स्वागत करें तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।