राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सरोज गुप्ता पर जारी हुआ माय स्टाम्प
मेरठ। कैंट डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर आरसी राणा व पोस्ट फोरम सलाहकार समिति के सदस्य सरबजीत सिंह कपूर द्वारा डाक विभाग द्वारा जारी माय स्टाम्प योजना के अंतर्गत एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती सरोज गुप्ता को उनका विशेष डाक टिकट (माय स्टाम्प) डाक टिकट प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट की अध्यक्ष डा. शुचि गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।