शोषण के आरोप में ट्रैफिक होमगार्डों का ड्यूटी बहिष्कार
मेरठ। ड्यूटी के दौरान शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ट्रैफिक होमगार्डों ने ड्यूटी का बहिष्कार कर दिया। नाराज होमगार्ड पुलिस लाइन स्थित ट्रैफिक कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और जमकर हंगामा करते हुए अपनी मांगें उठाईं।
प्रदर्शन कर रहे होमगार्डों का कहना था कि लंबे समय से उनके साथ अन्याय किया जा रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हो रहा। इस दौरान मौके पर अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करते दिखाई दिये।