GODDA : गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के दो टोटो बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के दो टोटो बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
गोड्डा (झारखंड)। पुलिस ने चोरी के मामलों के खुलासे को लेकर चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के दो टोटो बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 को सुनील प्रसाद साह ने उनका टोटो चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में गोड्डा नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ कांड संख्या 94/26 दर्ज किया गया था।
लगातार छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने महागामा के केचुआ चौक से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरज कुमार साह (20 वर्ष) एवं रौशन मिर्धा (18 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ललमटिया थाना क्षेत्र के कुसुमघाटी निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गया टोटो (पंजीयन संख्या JH17AF9505) सहित एक अन्य गोगो कंपनी का टोटो भी बरामद किया है।
इस कार्रवाई में महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल, पु.अ.नि. राज गुप्ता, पु.अ.नि. भोलानाथ दास, स.अ.नि. बलजीत सिंह एवं नगर थाना रिजर्व गार्ड शामिल रहे।