JAMSHEDPUR : अमिताभ भगत बने घाटशिला के 32वें अनुमंडल पदाधिकारी, पदभार ग्रहण
अमिताभ भगत बने घाटशिला के 32वें अनुमंडल पदाधिकारी, पदभार ग्रहण
जमशेदपुर (झारखंड)। घाटशिला अनुमंडल में प्रशासनिक बदलाव के तहत नव पदस्थापित अनुमण्डल पदाधिकारी अमिताभ भगत ने 32वें एसडीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान निवर्तमान अनुमण्डल पदाधिकारी सुनील चन्द्र ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं तथा सफल कार्यकाल की कामना की।
इस मौके पर अनुमंडल कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे। नए एसडीओ के पदभार ग्रहण से अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।