राजकीय निर्माण निगम का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार, जेई का ड्राइवर भी धरा गया
मेरठ। एंटी करप्शन की टीम ने राजकीय निर्माण निगम के जूनियर इंजीनियर योगेंदर कुमार को 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जेई ने बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिसमें जेई का ड्राइवर भी शामिल है।