छात्र से मारपीट मामले में गंगानगर थाने पर भाकियू का धरना
मेरठ। गंगानगर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर छात्र से कथित मारपीट के आरोप को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों और किसान यूनियन पदाधिकारियों के बीच वार्ता का दौर भी जारी है।