JAMSHEDPUR : जुगसलाई फायरिंग कांड में मनीष सिंह गिरोह के 2 सदस्य हथियार सहित गिरफ्तार
जुगसलाई फायरिंग कांड में मनीष सिंह गिरोह के 2 सदस्य हथियार सहित गिरफ्तार
जमशेदपुर (झारखंड)। जमशेदपुर पुलिस द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 25.05.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुगसलाई थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यवसायी की दुकान पर फायरिंग की घटना में संलिप्त मनीष सिंह गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 01 पिस्टल एवं 02 जिंदा गोली बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है तथा इससे पूर्व दिनांक 20.05.2026 को कांड में संलिप्त 06 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।