logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : मानगो जवाहर नगर रोड में खराब चापाकल हुआ दुरुस्त, स्थानीय लोगों को मिली राहत

जवाहर नगर रोड में खराब चापाकल हुआ दुरुस्त, स्थानीय लोगों को मिली राहत

जमशेदपुर (झारखंड)। वार्ड संख्या 17 की पार्षद अनीता देवगम ने मेयर सुधा गुप्ता को जानकारी दी कि मानगो जवाहर नगर रोड स्थित एनडब्ल्यू चर्च रोड नंबर-6 में लगा चापाकल पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ था, जिससे स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मेयर सुधा गुप्ता ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। मेयर के निर्देश पर आज चापाकल का मरम्मतीकरण कार्य पूरा कर उसे चालू कर दिया गया।

चापाकल के ठीक होने से क्षेत्र के लोगों की जल समस्या का समाधान हो गया है। स्थानीय निवासियों ने त्वरित पहल के लिए मेयर सुधा गुप्ता एवं पार्षद अनीता देवगम के प्रति आभार व्यक्त किया।

4
1038 views

Comment