logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CHATARA : लेवी मांगने और आगजनी मामले में JJMP का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

लेवी मांगने और आगजनी मामले में JJMP का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

चतरा (झारखंड)। उग्रवादी संगठन JJMP के द्वारा लेवी मांगने हेतू धमकी व आगजनी के घटना कारीत करने के आरोप में टण्डवा थाना कांड सं0 26/26 दिनांक 26.01.2026 धारा 191 (2)/ 191(3)/190/333/324(5)/ 326(g)/308(3) 308(4)/352/351(3)/ 111 (1) भा०न्या०सं० एवं 17 (1) (2) CLA Act. दर्ज किया गया था।

घटना की संक्षिप्त विवरणी आम्रपाली परियोजना में माइनिंग व ट्रांसपोर्टिंग का कार्य कर रही NCC लिमिटेड कंपनी के पदाधिकारी को पिछले कई दिनों से लेवी के लिए धमकी भरा कॉल TSPC एवं JJMP संगठन के नाम पर आ रहा था। दिनांक 24.01.2026 को NCC कंपनी का VOLVO ट्रक जो कोल उत्खनन का कार्य कर रही थी को रात्रि में पांच (05) अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा रोका गया तथा सुपरवाइजर एवं ड्राइवर को लाठी डंडा से मारपीट किया गया। VOLVO के अगले हिस्से में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया गया था तथा घटनास्थल से JJMP संगठन का शिव जी के नाम से पर्चा छोडा गया, जिसमें लेवी नहीं दिए जाने पर परिणाम भुगतने के संबंध में चेतावनी दी गई थी। पुनः अगले दिन दिनांक 25/01/2026 को सुबह NCC कम्पनी के पदाधिकारी को फोन पर JJMP संगठन के लीडर शिव जी के नाम से धमकी भरा फोन आया तथा लेवी की माँग की गई।

कांड उदभेदन के क्रम में दिनांक - 21.05.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त JJMP के सक्रिय सदस्य रविन्द्र सिंह उर्फ रविन्द्र सिंह खरवार, उम्र 28 वर्ष पिता लखन सिंह खरवार, ग्राम पहाड़ गीर, पो०-मक्का, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा अपने घर आये हुए है। इस संदर्भ मे पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर थाना प्रभारी टंडवा के द्वारा छापामारी दल गठित कर JJMP के सक्रिय सदस्य रविन्द्र सिंह उर्फ रविन्द्र सिंह खरवार को विधिवत उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :-

1. रविन्द्र सिंह उर्फ रविन्द्र सिंह खरवार, उम्र 28 वर्ष पिता लखन सिंह खरवार, ग्राम पहाड़ गीर, पो०- मक्का, थाना - जोबांग, जिला - लोहरदगा

छापामारी दल मे शामिल सदस्य :-

1. पु०नि० सह थाना प्रभारी टंडवा पप्पु कुमार शर्मा

2. पु०अ०नि० सुनिल सिंह

3. टंडवा थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल

8
825 views

Comment