logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ में 2 साल से नहीं हट रहा सरकारी सड़क पर अवैध अतिक्रमण

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 यानी मेरठ-हापुड़-बुलंदशहर रोड पर पिछले लगभग 2 साल से अवैध अतिक्रमण हटाने का मामला लगातार विवादों में बना हुआ है।

हापुड़ अड्डा चौराहे पर जगन छोले भटूरे समेत कुछ दुकानों पर सरकारी सड़क घेरने के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, मुख्यमंत्री कार्यालय और कई प्रशासनिक आदेशों के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण का काम पूरी तरह बाधित है, जिससे रोजाना जाम और सड़क हादसे हो रहे हैं। वहीं नाले की कनेक्टिविटी रुकने से आसपास की कॉलोनियों में गंदा पानी भर रहा है।

शिकायतकर्ताओं ने मेरठ प्रशासन और NHAI के कुछ अधिकारियों पर मिलीभगत और जानबूझकर कार्रवाई टालने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रार्थना पत्र में चेतावनी दी गई है कि अगर 10 से 15 दिनों के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की जाएगी।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

2
90 views

Comment