21 लाख की ठगी का आरोप
मेरठ। 21 लाख रुपये की बड़ी निवेश धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फाजलपुर, मेरठ कैंट निवासी अनस खान ने SSP मेरठ को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि बागपत निवासी नूर मोहम्मद और बिलाल ने मोटे मुनाफे का लालच देकर उनसे 21 लाख रुपये निवेश करवा लिए।
पीड़ित का आरोप है कि शुरुआत में कुछ रकम वापस देकर भरोसा बनाया गया, लेकिन बाद में आरोपियों ने ना पैसा लौटाया और ना ही कोई मुनाफा दिया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी फर्जी कंपनी और झूठे बिजनेस के नाम पर कई लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं।
पीड़ित ने बैंक ट्रांजैक्शन, व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे इलेक्ट्रॉनिक सबूत पुलिस को सौंपे हैं। अब SSP मेरठ से FIR दर्ज कर साइबर सेल और आर्थिक अपराध शाखा से जांच कराने की मांग की गई है।