जैन संस्कृति एवं संस्कारों की गूंज से वातावरण हुआ भक्तिमय
मेरठ। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में 30 मई तक आयोजित होने वाले श्रमण संस्कार शिविर का आज विधिवत एवं भव्य शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विनोद जैन, मनोज जैन, कपिल जैन, अमित जैन, राज पीयूष जैन, हेमचंद जैन, राकेश जैन, नवीन जैन, अनिल जैन एवं सुरेश जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजकगण श्रीमती आभा जैन एवं संजय जैन ‘नील वाले’ का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सर्वज्ञ भैया द्वारा मंगलाचरण के साथ हुआ। तत्पश्चात श्रीमती मंजू जैन, श्रीमती आभा जैन, श्रीमती शोभा जैन, श्रीमती सारिका जैन एवं श्रीमती शारदा जैन द्वारा जिनवाणी माँ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा वेदी में चारों अनुयोगों की जिनवाणी को विधिपूर्वक स्थापित किया गया।
शिविर में आमंत्रित विद्वान पंडित सर्वज्ञ जैन शास्त्री एवं पंडित अक्षांश जैन शास्त्री के सानिध्य में प्राचीन जैन आगमों एवं अन्य महत्वपूर्ण ग्रंथों का गहन स्वाध्याय कराया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को शास्त्रीय ज्ञान, सदाचार, आचार-विचार एवं आध्यात्मिक जीवन के मूल सिद्धांतों का सम्यक् बोध प्राप्त हो रहा है।
इस अवसर पर धार्मिक प्रवचन, प्रश्नोत्तर सत्र, संस्कारमयी शिक्षाएं एवं विविध सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे प्रतिभागियों में आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों एवं धर्म के प्रति आस्था का विकास हो सके।