भक्ति और आस्था में डूबा सौसर, पंढरपुर वारी की पालखियों का हुआ आत्मीय स्वागत
भक्ति और आस्था में डूबा सौसर, पंढरपुर वारी की पालखियों का हुआ आत्मीय स्वागत
सौसर विधानसभा क्षेत्र में वारकरी परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रतिवर्षानुसार ग्राम कोपरावाड़ी कला से पंढरपुर के लिए निकली पालखी (पैदल वारी) ग्राम वाघोडा स्थित श्री जनार्दन जी टापरे के निवास पहुंची, जहां श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया गया।
इस दौरान वारकरी भक्तों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनकी सुखद यात्रा की कामना की गई। भजन, कीर्तन और विठ्ठल नाम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
वहीं ग्राम लिंगा से पंढरपुर जाने वाली पालखी का बेलगांव स्थित सर्वेश्वर मंदिर परिसर में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने वारकरी परंपरा का सम्मान करते हुए पालखी यात्रियों का अभिनंदन किया और उनकी सेवा में सहभागी बने।
सौसर क्षेत्र में हर वर्ष निकलने वाली यह वारी केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक मानी जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर विठ्ठल भक्ति में लीन होते हैं।