नदी संवर्धन अभियान तेज, कलेक्टर ने किया नदी का पैदल निरीक्षण
लोकेशन जिला पांढुर्णा
रिपोर्ट जितेश ठाकरे
नदी संवर्धन अभियान तेज, कलेक्टर ने किया नदी का पैदल निरीक्षण
निरज कुमार वशिष्ठ, अलका एक्का और संदीप घाटोडे ने प्रशासनिक टीम के साथ नदी संवर्धन अभियान के तहत स्थानीय नदी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नदी के घाटों और जलभराव क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर प्रदूषण, गाद और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया।
कलेक्टर ने नदी में गिर रहे गंदे नालों को रोकने, गहरीकरण कराने और नदी किनारों पर सघन वृक्षारोपण के निर्देश दिए। वहीं नपा अध्यक्ष ने लोगों से नदी में कचरा और प्लास्टिक नहीं फेंकने की अपील की।
कलेक्टर ने राजस्व विभाग को नदी भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए। प्रशासन ने कहा कि सर्वे के आधार पर जल्द विस्तृत कार्ययोजना बनाकर काम शुरू किया जाएगा।