logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी जमीन विवाद: हरसोस में किसानों का सांकेतिक प्रदर्शन, AAP विधायक बोले "विकास के खिलाफ नहीं, पर किसानों को उजाड़ना गलत"

वाराणसी। हरसोस गांव में शुक्रवार की सुबह सैकड़ो की संख्या में किसान और महिला अपनी जमीन की रक्षा के लिए धार्मिक अनुष्ठान और सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में दिल्ली से आम आदमी पार्टी के कराड़ी विधानसभा के वर्तमान विधायक अनिल झा भी मौजूद रहे और किसानों के साथ "किसान एकता जिंदाबाद" के नारे लगाए। इस दौरान गांव में एसीपी राजातालाब समेत भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। इस हवन पूजा के तहत महिलाएं और पुरुष किसानों ने कलश धारण कर मंगल बाबा मंदिर से शुरू किया और ग्राम देवता डी बाबा मंदिर पर पहुंच जलाभिषेक किया। किसानों ने ग्राम देवता से अपनी जमीन बचाने की मन्नत मांगी तो दूसरी तरफ सरकार के मनमानी के खिलाफ "जमीन हमारी मनमानी तुम्हारी नहीं चलेगी" के नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि सुबह सुबह कई लोगों को पुलिस द्वारा होम अरेस्ट भी किया गया था, सरकार हमारी औने-पौने दाम पर डरा धमका कर जमीन ले रही है, किसानों को बहला फुसला कर जमीन रजिस्ट्री कराया जा रहा है, जिसको हमलोग रोकने के लिए सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।इस मामले में दिल्ली से आये आम आदमी पार्टी के कराड़ी विधानसभा के विधायक ने कहा कि भारतीय ग्राम व्यवस्था में किसानों का हमेशा महत्व रहा है, उनके खेत खलियानों का महत्व रहा है, हम बनारस के धरती से इतना ही कहना चाहेंगे कि हम विकास के खिलाफ नहीं है लेकिन आप किन दामों पर किसानों का जमीन लेना चाह रहे है। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन और वर्तमान सरकार से अनुरोध करना चाह रहे है, कि यह प्राचीन समय से पेड़ पौधे खेत खलियान है, आप स्टेडियम के नाम पर किसानों को उजाड़ कर कहा तक ठीक कर रहे है, इस पर सरकार को पुनः विचार करना चाहिए।

0
12 views
1 shares

Comment