JAMSHEDPUR : पुण्यतिथि पर कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण, 60 लोगों ने उठाया स्वादिष्ट भोजन का आनंद
पुण्यतिथि पर कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण
60 लोगों ने उठाया स्वादिष्ट भोजन का आनंद
जमशेदपुर (झारखंड)। आज दोपहर भारत सेवाश्रम संघ स्थित कुष्ठ आश्रम में GIANT'S GROUP OF JAMSHEDPUR के बैनर तले वरिष्ठ सदस्य श्री सतीश खंडेलवाल की ओर से उनके द्वितीय पुत्र की पुण्यतिथि पर भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आश्रम के करीब 50 से 60 सदस्यों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम में सेवा और सहयोग की भावना देखने को मिली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह के पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण बकरेवाल, वर्तमान अध्यक्ष अधिवक्ता जगत विजय सिंह, अधिवक्ता सतीश कुमार सिंह, डॉ. एम. पी. दुबे, श्री बी. एन. पी. गुप्ता, श्री सुप्रियो मजूमदार सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
सभी सदस्यों ने इसे एक सफल एवं सराहनीय सामाजिक पहल बताया।