logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालोर जिले को मिली बड़ी सौगात: भुज-मोदरान-जालोर--मोकलसर-लुणी-पाली-मारवाड़-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को आज मिलेगी हरी झंडी

आज जालौर के लिए ऐतिहासिक सौगात: पहली बार दिल्ली से सीधे जुड़ जाएगा जालौर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे नई ट्रेन को हरी झंडी


जगमाल सिंह राजपुरोहित मोदरान

जालौर ( 22 मई 2026 ) राजस्थान के जालौर जिले के लिए 22 मई 2026 का दिन इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज होने जा रहा है। आजादी के 79 वर्षों से जिस सीधी रेल सेवा का इंतजार किया जा रहा था, वह अब पूरा होने जा रहा है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री स्वयं जालौर पहुंचकर भुज-जालौर-पाली मारवाड़-दिल्ली एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के करकमलों से इस नई रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई जाएगी। कार्यक्रम में जालौर सांसद , पाली सांसद , राज्यसभा सांसद , विधायक जोगेश्वर गर्ग, भीनमाल विधायक डॉ समरजीत सिंह पाली विधायक भीमराज भाटी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक, रेल मंत्री शुक्रवार सुबह जोधपुर पहुंचेंगे और वहां रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर में जालौर पहुंचेंगे। जालौर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में वे नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रेल सेवा गुजरात के भुज से देश की राजधानी दिल्ली तक संचालित होगी।

नई ट्रेन भीलडी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालौर, मोकलसर, समदड़ी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, अलवर और रेवाड़ी सहित कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे जालौर, भीनमाल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को दिल्ली, जयपुर और गुजरात तक सीधी एवं सुविधाजनक यात्रा की बड़ी सौगात मिलेगी।

श्री आशापुरी माताजी संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष जगमाल सिंह राजपुरोहित का कहना है कि दिल्ली तक सीधी रेल सेवा की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। अब इस नई रेल सेवा के शुरू होने से व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को नया विस्तार मिलेगा। साथ ही पश्चिमी भारत और उत्तर भारत के बीच रेल संपर्क और अधिक मजबूत होगा।
रेलवे की इस नई पहल को जालौर जिले के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। जिलेभर में इस ऐतिहासिक रेल सेवा को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

जालोर को मिली बड़ी सौगात: भुज-जालोर-पाली-मारवाड़-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को आज मिलेगी हरी झंडी
जालोर जिले के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित पल आखिरकार आने वाला है। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रौद्योगिकी मंत्री Ashwini Vaishnaw एवं गुजरात के मुख्यमंत्री Bhupendra Patel के करकमलों द्वारा भुज-जालोर-पाली-मारवाड़-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा।

यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 22 मई 2026 को दोपहर 2:00 बजे जालोर रेलवे स्टेशन पर आयोजित होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं रेलवे अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से जालोर, पाली, मारवाड़ और आसपास के यात्रियों को सीधे दिल्ली तक बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्रवासी दिल्ली के लिए सीधी और सुविधाजनक ट्रेन सेवा की मांग कर रहे थे, जिसे अब बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। रेलवे प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं तथा जालोर रेलवे स्टेशन को सजाया जा रहा है।

नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने से व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के लिए यात्रा करने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जालोर जिले के लिए यह रेल सेवा विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
भुज-जालोर-पाली-मारवाड़-दिल्ली एक्सप्रेस का कल होगा शुभारंभ
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कल जालोर में दिखाएंगे नई ट्रेन को हरी झंडी


जालोर को रेल मंत्रालय की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू
भुज-जालोर-पाली-मारवाड़-दिल्ली एक्सप्रेस का कल होगा शुभारंभ
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कल जालोर में दिखाएंगे नई ट्रेन को हरी झंडी
जालोर रेलवे स्टेशन पर कल ऐतिहासिक पल, नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ

#Jalore #JaloreNews #AshwiniVaishnaw #RailwayNews #DelhiExpress #NorthWesternRailway #BhujDelhiExpress #JaloreRailwayStation #RajasthanNews #BreakingNews

10
1053 views

Comment