अच्छा कार्य करने पर जनगणना प्रगणक को डीएम ने किया सम्मानित
मेरठ। नगर पंचायत हर्रा के वार्ड संख्या 08 में जनगणना ब्लाक -19 की प्रगणक श्रीमती सरिता रानी द्वारा स्वगणना अभियान के अंतर्गत अपने ब्लाक की स्वगणना को सफलतापूर्वक शत प्रतिशत पूर्ण करने पर डीएम डा0वीके सिंह व सीडीओ नूपुर गोयल द्वारा संयुक्त रूप से शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
चार्ज अधिकारी नीति गुप्ता द्वारा सरिता रानी के कार्य की सराहना की गई है तथा अन्य प्रगणकों को इनके कार्य से प्रेरणा मिलेगी।