logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ई-फार्मेसी के विरोध में दवा व्यापारियों की हड़ताल

मेरठ। आनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आल इंडिया आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इस देशव्यापी बंद में देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट एवं दवा वितरक शामिल हुए।

होलसेलर एंड रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने बताया कि आनलाइन फार्मेसी की अनियंत्रित कार्यप्रणाली, अवैध ई-फार्मेसी संचालन और बड़ी कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट से छोटे दवा विक्रेताओं का अस्तित्व संकट में पड़ गया है। दवा व्यापारियों का कहना है कि दवा का व्यापार लाइसेंसधारी व्यक्ति द्वारा डाक्टर के पर्चे पर ही होना चाहिए।

1
88 views

Comment