logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे को शांति समिति ने किया सम्मानित

बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे को शांति समिति ने किया सम्मानित

जमशेदपुर (झारखंड)। बिष्टुपुर शांति समिति की ओर से बिष्टुपुर थाना प्रभारी श्री आलोक दुबे को उनके बेहतर कार्य एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय योगदान के लिए पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने थाना प्रभारी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है तथा आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

सम्मान समारोह के दौरान शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने थाना प्रभारी को शुभकामनाएं दीं।

43
2863 views

Comment