logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खुटांबा में राज्यपाल आगमन की तैयारियां तेज आदिवासी परिवारों संग सहभोज और संवाद कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट

खुटांबा में राज्यपाल आगमन की तैयारियां तेज

आदिवासी परिवारों संग सहभोज और संवाद कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट

📍 पांढुर्णा / खुटांबा

ग्राम खुटांबा में 21 मई को प्रस्तावित मंगुभाई पटेल के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्यपाल यहां आदिवासी परिवारों के साथ आत्मीय संवाद करेंगे तथा सहभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा एवं बैठक व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि कार्यक्रम में आने वाले ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समन्वय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विभागवार जिम्मेदारियां तय कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। प्रशासन द्वारा गांव में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य भी तेज गति से किया जा रहा है।

इस अवसर पर नीरज कुमार वशिष्ठ, प्रकाश चंद्र परिहार, प्रियंक मिश्रा, अर्जुन बेलवंशी, प्रियंका पांडे, संदीप मोहोड, मोरेश्वर मर्सकोले, नामदेव पाल, संजय बागडे एवं नामदेव ईवनाती सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

43
1596 views

Comment