JAMSHEDPUR : सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें : उपायुक्त
जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसडीओ एवं एसपी मौजुद थे, ओवरस्पीडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को त्वरित मुआवजा भुगतान करने तथा स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रह सके।