logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

GARHWA : गढ़वा पुलिस की कार्रवाई : अवैध देशी कट्टा व जिंदा गोली के साथ आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा पुलिस की कार्रवाई : अवैध देशी कट्टा व जिंदा गोली के साथ आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा (झारखंड) पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को सूचना मिली कि भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चेरवाडीह गांव में एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर किसी के साथ मारपीट कर रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर अशोक कुमार (पिता कामेश्वर राम), निवासी ग्राम भीमखंड, थाना मेराल, जिला गढ़वा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई।

इस संबंध में भवनाथपुर थाना कांड संख्या 70/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

18
907 views

Comment