logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

LATEHAR : पुलिया के नीचे छुपाया गया था शव, हत्या कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिया के नीचे छुपाया गया था शव, हत्या कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

लातेहार (झारखंड)। पुलिस ने बारियातु थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बारियातु थाना अंतर्गत ग्राम नावाडीह स्थित NH-22 से करीब 200 मीटर दूर एक पुलिया के नीचे शव छुपाकर रखा गया था, जिसे दिनांक 10 मई 2026 को बरामद किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने अनुसंधान के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकबाल अंसारी, पिता नेयामत अंसारी, निवासी ग्राम चिरी तथा अवध कुमार साहु, पिता बालमुकुन्द साहु, निवासी ग्राम कमले, थाना कुड़ु, जिला लोहरदगा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है तथा हत्या के कारणों और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

57
905 views

Comment