logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहड़ ने दिखाई कृषि जागरूकता रथ को हरी झंडी

जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहड़ ने दिखाई कृषि जागरूकता रथ को हरी झंडी

सौसर

कृषक कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में आज 16 मई 2026 को विकासखंड सौसर में कृषि जागरूकता एवं तकनीकी जानकारी से परिपूर्ण कृषि रथ को जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण, कृषि विभाग के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कृषि रथ के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, जैविक खेती, सिंचाई प्रबंधन एवं शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहड़ ने कहा कि किसानों को नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इससे खेती को अधिक लाभकारी और आधुनिक बनाया जा सकेगा।

कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत चलाया जा रहा यह अभियान क्षेत्र के किसानों के लिए जागरूकता और कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

18
3337 views

Comment