logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री शांतिनाथ भगवान के कल्याणक महोत्सव का आयोजन हुआ

मेरठ। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंच मंदिर, असौड़ा हाउस मेरठ में देवाधिदेव श्री शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षाेल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

प्रातःकाल अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य नियम पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम स्वर्ण शांति धारा एवं प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य संस्कार जैन, विपुल जैन को प्राप्त हुआ इसके पश्चात रजत शांति धारा करने का सौभाग्य मनोज जैन, विनोद जैन, पंकज जैन राज, पीयूष जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ साथ ही मुख्य निर्वाण लाडू समर्पित करने का सौभाग्य नवीन जैन, अलका जैन अर्पित जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शांतिनाथ की भक्ति में 12 घंटे तक निरंतर श्री शांतिनाथ चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिसमें समाज के अनेक परिवारों ने सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

जिसमें संजय जैन, मयंक जैन, रमेश चंद जैन, अनुराग जैन, कपिल जैन, सपना जैन, पूनम जैन, सौरभ जैन, राकेश जैन, हेमचंद जैन, अतुल जैन आदि परिवारों ने इस सामूहिक पाठ में भाग और धर्म लाभ लिया।

रचित जैन ने भगवान शांतिनाथ के तीनों कल्याणकों का महत्व बताते हुए कहा कि जन्म कल्याणक हमें जीवन को पवित्र एवं मानव सेवा के लिए समर्पित करने की प्रेरणा देता है।

0
24 views

Comment