logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMTARA : जामताड़ा में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

जामताड़ा में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

जामताड़ा (झारखंड)। पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब कारोबार और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में फतेहपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर 14 मई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में ग्राम बेलबोरॉय में छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान विश्वजीत गोराई की ठंडा एवं कोल्ड ड्रिंक दुकान से विभिन्न ब्रांड की भारी मात्रा में विदेशी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी शराब भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस, परमिट या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विश्वजीत गोराई को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए फतेहपुर थाना कांड संख्या 15/2026 दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 274, 275, 292 तथा झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जामताड़ा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब, नशा कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग मिल सके।

1
24 views

Comment