logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : जुगसलाई में दिनदहाड़े फायरिंग, दुकान मालिक बाल-बाल बचे

जुगसलाई में दिनदहाड़े फायरिंग, दुकान मालिक बाल-बाल बचे

जमशेदपुर (झारखंड)। जुगसलाई स्थित यूनिक कलेक्शन दुकान में शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने घुसकर गोलीबारी कर दी। घटना के दौरान दुकान मालिक बाल-बाल बच गए। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी के साथ पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा सिटी एसपी भी मौके पर पहुंचे तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

21
1942 views

Comment