logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रभारी एसडीएम प्रियंक मिश्रा ने किया कृषि अनाज मंडी सौसर का निरीक्षण

प्रभारी एसडीएम प्रियंक मिश्रा ने किया कृषि अनाज मंडी सौसर का निरीक्षण

सौसर

प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने आज कृषि अनाज मंडी सौसर का निरीक्षण कर किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं उपार्जन कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, खरीदी व्यवस्था, तौल प्रक्रिया एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उपार्जन कार्य सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संचालित किए जाएं।

प्रभारी एसडीएम श्री मिश्रा ने मंडी की व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाए रखने एवं आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि किसानों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकें।

24
1254 views

Comment