logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिले की गौशालाओं में गौवंश को लू से बचाव की लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश उप संचालक, सचिव जिला गोपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति भोपाल डॉ.अभिजीत शुक्ला ने बढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी को ध्यान में रखते जिले की सभी गौशालाओं के नोडल अधिकारियों को गौवंश को लू से बचाव की लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जारी गाइड लाइन अनुसार गौशालाओं में गौवंश को छायादार स्थान पर रखने, गौशाला में 24 घंटे ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना, पेयजल में हल्का नमक या इलेक्ट्रोलाईट मिलाना, गौशालाओं के दरवाजों और खिंडकियों पर गीले टाट या जूट की बोरी लगाकर गर्म हवा के प्रवेश को रोका जाए, गौशाला में पंखे और एग्जॉस्ट फैन की व्यवस्था, गौशाला में दिन में 2 से 3 बार पानी का छिड़काव करने और फर्श को ठंडा रखना, गौवंशों के आहार में हरा चारा, मिनरल मिक्सचर और नमक शामिल किया जाए, दोपहर के समय गौवंश को बाहर न निकाला जाए, लू के लक्षण दिखाई देने पर तुंरत नजदीकी पशु चिकित्सक नोडल अधिकारी से संपर्क किया जाए एवं गौशाला में पर्याप्त भूसा भंडारण और हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, गौशाला में क्षमता से अधिक गौवंश न रखे जाएं। उप संचालक डॉ. शुक्ला गौशालाओं का स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही को सुनिश्चित करवा रहे है।

0
77 views

Comment