logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : अपराध नियंत्रण एवं बकरीद को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर SSP ने दिए सख्त निर्देश

अपराध नियंत्रण एवं बकरीद को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर SSP ने दिए सख्त निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। आज कार्यालय सभागार में वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में, पुलिस अधीक्षक नगर की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक में लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही पासपोर्ट सत्यापन कार्यों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध हथियारों के तस्करों तथा ड्रग्स पेडलरों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने एवं गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही आगामी त्योहार बकरीद (ईद-उल-अजहा) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्ती बढ़ाने एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

21
1607 views

Comment