logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्व विधायक, स्वर्गीय राजीव रंजन जी को 75वीं जयंती के अवसर पर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि।

एकंगरसराय(नालन्दा)। पूर्व विधायक, स्वर्गीय राजीव रंजन जी की 75वीं जयंती के अवसर पर एकंगरसराय प्रखंड के अभिभावक सह समाजसेवी राजीव प्रसाद सिंह ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लगभग 15 वर्षों तक उनके सानिध्य में रहने का सौभाग्य मिला। इस दौरान उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा, जिसे आज भी अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने हमेशा समाज सेवा, सादगी, संघर्ष और जनसरोकार की राजनीति का मार्ग दिखाया, जिस पर चलना मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि उनमें अहंकार बिल्कुल नहीं था। वे किसी के प्रति दुर्भावना नहीं रखते थे और हर वर्ग के लोगों को सम्मान देने में विश्वास करते थे। स्वच्छ छवि, सरल स्वभाव और जनता के प्रति समर्पण ने उन्हें लोगों के दिलों में एक अलग स्थान दिलाया।

आज उनकी कमी हर पल महसूस होती है, लेकिन उनके विचार, उनका मार्गदर्शन और उनका स्नेह हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

इस अवसर पर उनके साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

0
35 views

Comment