logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरस्वती विद्या मंदिर में मेधा सम्मान समारोह आयोजित

गढ़वा- सरस्वती विद्या मंदिर में मेधा सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया इसका प्रारंभ भारत माता ,ओम तथा मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर विद्यालय के अध्यक्ष जोखू प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, प्रधानाचार्य रविकांत पाठक, अभिभावक हाजी मंजर काश्मी और शशिकांत पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से किये। जैक बोर्ड माध्यमिक परीक्षा 2026 में विद्यालय स्तर पर टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही आगंतुक अभिभावकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कहा कि आचार्य,भैया -बहन एवं अभिभावक के कठिन परिश्रम से यह उत्कृष्ट सफलता विद्यालय को प्राप्त हुआ है।इस स्कूल टॉप टेन के छः बहनों ने गढ़वा जिला टॉप टेन में भी अपनी स्थान बनाकर अपने जिला का नाम रौशन किया है।आप भैया-बहन आगे भी इसी मनोयोग से अपना अध्ययन टाइम मैनेजमेंट के साथ करते हुए इस उपलब्धि को बरकरार रखेंगे।



विद्यालय स्तर पर टॉप टेन छात्रों में _



प्रथम स्थान- यशफी रानी ने 476 अंक के साथ 95.20%



द्वितीय-आयुषी कुमारी 475 अंक के साथ 95 %



तृतीय -पल्लवी कुमारी 474 अंक के साथ 94.80 %



चतुर्थ-स्नेहा कुमारी गुप्ता 473 अंक के साथ 94.60%



पंचम-सुकृति चौबे 469 अंक के साथ 93.80%



पंचम-गुंजा यादव 469 अंक के साथ 93.80 %



षष्ठ-चाहत जायसवाल 465 अंक के साथ 93 %



सप्तम-जैश कुमार 460 अंक के साथ 92%



सप्तम-पीहू अग्रवाल 460 अंक के साथ 92%



अष्टम-शुचि पाण्डेय 457 अंक के साथ 91.40%



नवम-वैष्णवी कुमारी,454 अंक के साथ 90.8%



दशम-पीयूष कुमार 452 अंक के साथ 90.40%



इस समारोह में आचार्य सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, नीरज सिंह,अविनाश कुमार,सुजीत दुबे,अभिभावक उत्तम चंद जायसवाल, ब्रजेश चौबे,सत्येन्द्र गुप्ता,देवनन्दन यादव, राजकुमार चन्द्रवंशी,श्रवण प्रसाद,खुशबू सिंघल, अनुराधा देवी, जया देवी आदि उपस्थित थें।

मेधा सम्मान समारोह के समापन के बाद पूर्व में चुनाव से चयनित बाल संसद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, सेनापति व सहसेनापति दायित्वधारियों का विद्यालय के अध्यक्ष जोखू प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद और प्रधानाचार्य रविकांत पाठक द्वारा शपथ ग्रहन कराया गया।

14
1380 views

Comment