logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुल्तानपुर।। गोमती। नदी में तीन किशोरों की जान बचाने वाले 13 वर्षीय राजकुमार अधिकारी ने सम्मानित किया।

*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांकः-12.05.2026*

*गोमती नदी में तीन किशोरों की जान बचाने वाले 13 वर्षीय राजकुमार को जिलाधिकारी सुलतानपुर और पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर ने किया सम्मानित*

*जनपद के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनपुर बेलहरी गांव के समीप गोमती नदी में डूब रहे तीन बच्चों की जान बचाने वाले 13 वर्षीय बालक राजकुमार निषाद को आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम ने राजकुमार निषाद के अदम्य साहस और सूझबूझ की सराहना करते हुए उन्हे 'बाल वीरता पुरस्कार' से नवाजा।*

*घटना का विवरण-* दिनांक 05.05.2026 को थाना गोसाईगंज ग्राम अर्जुनपुर बेलहरी निवासी 03 बच्चे मछली पकड़ने गोमती नदी के किनारे गए थे। इस दौरान नहाते समय तीनों गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। पास में ही भैंस चरा रहे किशोर राजकुमार पुत्र रामलाल ने जैसे ही उन्हें संकट में देखा, उन्होनें अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। राजकुमार ने अपनी असाधारण बहादुरी का परिचय देते हुए तीनों बच्चों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।

*आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने राजकुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उसे प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।*

*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद सुलतानपुर*

7
960 views

Comment