logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

BOKARO : चास और चीरा चास को मिला नया थानेदार

Bokaro के एसपी नाथु सिंह मीणा ने चास और चीरा चास थाना में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह को चास थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वे पुलिस केंद्र में पदस्थापित थे। वहीं रवि नारायण झा को चीरा चास थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पूर्व में गांधी नगर ओपी में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि दोनों थानों के पूर्व प्रभारी हाल के कुछ विवादों और चर्चित मामलों के बाद हटाए गए थे, जिसके बाद यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
#Bokaro #Chas #Police #Jharkhand

9
1360 views

Comment