ट्रैक्टर ट्राली लेकर कमिश्नरी में घुस रहे ग्रामीणों की पुलिस से धक्का मुक्की, एडीएम सिटी से पार्षद की तीखी बहस
मेरठ। परतापुर क्षेत्र के कई गांवों में गंदगी और बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। ग्राम कुंडा, ग्राम पुट्ठा और ग्राम डूंगरावली सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली लेकर कमिश्नरी कार्यालय पहुंच गए और वहां जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह से तीखी बहस भी हुई। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।