logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

BOKARO : बोकारो पुलिस ने 47 किलो गांजा किया बरामद, तस्करों की तलाश जारी

बोकारो पुलिस ने 47 किलो गांजा किया बरामद, तस्करों की तलाश जारी

बोकारो (झारखंड)। बोकारो पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 09.05.2026 की संध्या को नाथू सिंह मीना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बीएस सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत नया मोड़ बस स्टैंड से कुछ तस्कर बस के माध्यम से अवैध गांजा बिहार भेजने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा नया मोड़ बस स्टैंड स्थित पवन सुत बस पड़ाव पर छापेमारी की गई। इस दौरान चबूतरे पर संदिग्ध अवस्था में रखे दो प्लास्टिक के बोरों की तलाशी लेने पर उसमें 47 पैकेट में बंधा लगभग 47 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर लिया है तथा मामले में संलिप्त तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इस संबंध में बीएस सिटी थाना कांड संख्या-89/26, दिनांक 10.05.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(II)(C) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

जब्त सामान

47 पैकेट में बंधा कुल 47 किलोग्राम गांजा

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी

सुदामा कुमार दास

गहत्ती बोयपाय

निर्ज सेठ

भरत नायक

बिगावन सिंह

मदन प्रसाद

योगेन्द्र कुमार रजक

विजय कुमार सिंह

राजीव कुमार

23
1781 views

Comment