वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में मदर्स डे के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
मेरठ। वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल दिल्ली बाईपास स्थित शाखा में मदर्स डे के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अंजुल गिरी जी ने किया। तत्पश्चात प्रधानाचार्या श्रीमती संजया वालिया जी ने उपस्थित सभी माताओं का स्वागत करते हुए कहा कि मां ही बच्चे की सर्वप्रथम गुरु होती है।
सर्वप्रथम विद्यालय के बच्चों द्वारा सभी माताओं के सम्मान में मेरी मां गीत प्रस्तुत किया। कक्षा 11 की छात्रा श्रेयांशी की इंग्लिश कविता ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया, कक्षा 9 की छात्रा सांची ने अपनी हिंदी कविता के माध्यम से मां का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा मातृ दिवस पर आधारित शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया।
माताओं के लिए भिन्न भिन्न प्रकार की गतिविधि का आयोजन किया गया जिसका सभी ने भरपूर आनन्द लिया माताओं ने रैम्प वाक, तंबोला, रैपिड फायर तथा अन्य सभी खेलो में उत्साह से भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी विजेता माताओं को अंत में पुरस्कार दिए गए।
चेयरपर्सन श्रीमति अंजुल गिरी जी ने कहा कि मां का प्यार निस्वार्थ होता है, जो हमें जीवन की हर कठिनाई से लड़ने की ताकत देता है।
प्रधानाचार्या श्रीमती संजया वालिया जी ने सभी माताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस घर में मां मुस्कुराती है उस घर में खुशियां सदैव रहती है। मां हमेशा अपने बच्चों को हर कठिनाई से बचाती है।
हम सबके जीवन में मां पहली शिक्षिका, सबसे अच्छी मित्र तथा सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी का सराहनीय योगदान रहा