CHATARA : लूट की योजना बना रहे दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, दो फरार
लूट की योजना बना रहे दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, दो फरार
चतरा (झारखंड)। चतरा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 10.05.2026 को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तुलतुलिया डाहा के पास सड़क किनारे कुछ युवक देसी कट्टा के साथ दंतार हाट बाजार से वापस लौटने वाले व्यापारियों एवं दुकानदारों से लूटपाट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गश्ती दल तथा केडिमो पिकेट के एसएसबी बल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके बाद एसएसबी बल एवं गश्ती दल द्वारा संयुक्त रूप से तुलतुलिया डाहा, खाबाबार रोड के समीप छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान दो अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं दो मोटरसाइकिल बरामद की गई।
इस संबंध में ब० नगर थाना कांड संख्या-83/2026, दिनांक-10.05.2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
संस्कृत कुमार
राजू कुमार यादव
दोनों अभियुक्त ग्राम कुसुम्भा, थाना कुन्दा, जिला चतरा के निवासी बताए गए हैं।
बरामद सामान
एक देशी कट्टा
एक जिंदा कारतूस
दो मोटरसाइकिल
छापामारी दल में शामिल अधिकारी
स०अ०नि० रामपति कुम्हार, ब० नगर थाना
थाना सशस्त्र बल
एसएसबी इंस्पेक्टर जी०डी० जयबीर सिंह रावत
केडिमो पिकेट एसएसबी के सशस्त्र बल