logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : तिलक पुस्तकालय में मेयर सुधा गुप्ता ने की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

तिलक पुस्तकालय में मेयर सुधा गुप्ता ने की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

प्रत्येक महीने में दो बार होगी जन सुनवाई : सुधा गुप्ता

जमशेदपुर (झारखंड)। सुधा गुप्ता ने केंद्र नेतृत्व के निर्देश पर जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रत्येक महीने में दो बार बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने मानगो समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। लोगों ने सड़क, सफाई, पेयजल, बिजली, नाली एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मेयर के समक्ष रखीं।

मेयर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना है।

उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। नियमित जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को अपनी बात सीधे रखने का अवसर मिलेगा तथा समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

11
1100 views

Comment