logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिवसेना ने निकाली क्रांति रैली

मेरठ। क्रांति दिवस के अवसर पर शिवसेना मेरठ इकाई द्वारा छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय से जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में क्रांति रैली निकाली गई।

रैली शिव चौक, आर. जी.कालिज, चन्द्रशेखर आजाद प्रतिमा, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस प्रतिमा, डा० अम्बेडकर प्रतिमा, धनसिंह कोतवाल प्रतिमा होते हुए जीरो माइल स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा लालबहादुर शास्त्री प्रतिमा, महाराणा प्रताप प्रतिमा ,मंगल पांडे प्रतिमा, अवंतीबाई लोधी प्रतिमा होते हुए वापस शिवसेना कार्यालय पर सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर शिव सैनिकों ने सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके 10 मई 1857 की क्रांति के शहीदों को याद दिया। प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि 1857 की क्रांति अंग्रेज सरकार के खिलाफ प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम था इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।

साथ ही 1857 की क्रांति में शहीद हुए क्रांतिकारियों के नाम पर मार्ग, उद्यान आदि के नाम रखते हुए मेरठ के हापुड अड्डा चौराहे पर शहीद मतादीन बाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित की जाए।

रैली में अवनीश आर्य, मुकेश वर्मा, पकंज गुप्ता, मुकेश शर्मा, सहेन्द्र तोमर ,रतन सिंह, पवन पार्चा, जूनियर राजेश खन्ना, अमरनाथ ,रश्मी कोरी, अंजली, अमित पाल, अर्चित अग्रवाल, आकाश कन्नौजिया, अशोक चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार, दिनेश सिंघल, ईश्वर पाल, अजय कुमार, तिलक राम, स्वामी सोमदेव महाराज, दीपक धानक, टीटू, ओमप्रकाश, इरशाद, शौकत सलमानी, अहसान कुरेशी,प्रदीप सक्सैना, राहुल त्रिवेदी, पियूष प्रताप सिंह, प्रेम शंकर, कबीर सिंह, समीर सिंह, बोबी सिंह, किशन वावरिया डा नदीम, अभिषेक जैन, आदेश सिंह, शाजिद ,अकरम सोम, राजेश तोमर, शहजाद, सुऐव, रोशन, शाहीद, फरदीन जुहेल, तालिब, आशु, मुजाहिद अलिशा, सनी प्रधान, आजम प्रधान, सुशील सैनी, सतवीर कश्यप, राजीव कुमार, दीपक कुमार, मदन सक्सेना, महेर पाल, रूपराम जय कुमार, आर्यन कोरी, प. कुलदीप कौशिक, यासीन खान, नरेश कुमार ,रजनीश सेठी, अली अहमद ,अहसान कुरेशी, इम्तियाज चौधरी, बोस सिद्धार्थ आदि सैकड़ों की संख्या में शिवसैनिक रैली में शामिल रहे।

52
7900 views

Comment